1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ORGANIC INDIA ने अकिला चंद्रशेखर को मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

ORGANIC INDIA ने अकिला चंद्रशेखर को मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 04, 2021 10:26 pm IST,  Updated : Mar 04, 2021 10:29 pm IST

ऑर्गेनिक चाय, हर्बल सप्लीमेंट्स और फूड निर्यातक ऑर्गेनिक इंडिया ने अकिला चंद्रशेखर को हेड ऑफ मार्केटिंग नियुक्त करने का ऐलान किया है। अकीला मार्केटिंग की रणनीति का नेतृत्व करेगी और ORGANIC INDIA के समग्र ब्रांड इक्विटी के लिए भी जिम्मेदार होंगी।

ORGANIC INDIA ने अकिला चंद्रशेखर को मार्केटिंग हेड नियुक्त किया- India TV Hindi
अकिला चंद्रशेखर Image Source : ORGANIC INDIA

नई दिल्ली: ऑर्गेनिक चाय, हर्बल सप्लीमेंट्स और फूड निर्यातक ऑर्गेनिक इंडिया ने अकिला चंद्रशेखर को हेड ऑफ मार्केटिंग नियुक्त करने का ऐलान किया है। अकिला मार्केटिंग की रणनीति का नेतृत्व करेगी और ORGANIC INDIA के समग्र ब्रांड इक्विटी के लिए भी जिम्मेदार होंगी। अकिला ORGANIC INDIA के ग्रुप प्रबंध निदेशक सुब्रत दत्ता को रिपोर्ट करेंगी।

अकिला चंद्रशेखर की नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए सुब्रत दत्ता ने कहा, “हमें अकिला का स्वागत करते हुए खुशी हो रही हैं। वह अपने साथ मार्केटिंग और ब्रांडिंग के क्षेत्र में 22 साल का अनुभव लेकर आई है। हमें यकीन है कि एफएमसीजी क्षेत्र में उसका समृद्ध अनुभव ओर्गानिक इंडिया के लिए विकास की रणनीति को आगे बढ़ाएगा। 

अकिला नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मुंबई की पूर्व छात्र हैं। उसकी क्षमता प्रभावी उत्पाद प्रबंधन और संचार के माध्यम से ब्रांड पोजिशनिंग की है। ORGANIC INDIA में शामिल होने से पहले उन्होनें टाइटन, ब्रिटानिया, गोदरेज और 3M जैसी कंपनियों के साथ और कई अन्य ब्रांडों के साथ कई कार्यकारी स्तर के पदों पर काम किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा