नयी दिल्ली। मलेशिया की कैफे श्रृंखला पैप्पारोटी ने भारत में प्रवेश कर लिया है। कंपनी ने दिल्ली के नज़दीक गुड़गांव में अपना पहला आउटलेट खोला है। कंपनी की योजना अगले तीन साल में 10 आउटलेट खोलने की है। इसके लिए कंपनी हर साल 10 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
Related Stories
कंपनी ने एक बयान में बताया कि यह आउटलेट गुड़गांव के डीएलएफ साइबर हब में खोला गया है। उल्लेखनीय है कि पैप्पारोटी के 18 देशों में 400 से ज्यादा कैफे हैं। भारत में आउटलेट खोलने के लिए जेनेक्स्ट वीएंडएम इंटरनेशनल के साथ फ्रेंचाइजी समझौता किया है।
जेनेक्स्ट वीएंडएम इंटरनेशनल के सह-संस्थापक विक्रम महाजन ने कहा, ‘‘हमारी योजना क्षेत्र में 10 आउटलेट तक विस्तार करने की है। इसके लिए हमें संभवतया एक साल में 10 करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता होगी।’’ पैप्पारोटी मलेशिया का प्रमुख बन बेचती है।