1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. संसदीय समिति ने ट्विटर के सीईओ को भेजा समन, 25 फरवरी को पेश होने का दिया आदेश

संसदीय समिति ने ट्विटर के सीईओ को भेजा समन, 25 फरवरी को पेश होने का दिया आदेश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 11, 2019 11:32 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 11:32 pm IST

ट्वीटर के मुख्य कार्यकारी को 11 फरवरी को सोशल या ऑनलाइन मीडिया मंचों पर नागरिकों के अधिकारों की रक्षा विषय पर समिति की बैठक में उपस्थित होना था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए।

twitter- India TV Hindi
twitter Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। संसद की एक समिति ने 25 फरवरी को ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोरसी को समिति के समक्ष उपस्थित होने को कहा है। समिति ने सोमवार को कंपनी के कनिष्ठ अधिकारियों से मिलने से मना कर दिया। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी। 

ट्वीटर के मुख्य कार्यकारी को 11 फरवरी को सोशल या ऑनलाइन मीडिया मंचों पर नागरिकों के अधिकारों की रक्षा विषय पर समिति की बैठक में उपस्थित होना था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। सूत्रों के अनुसार भाजपा सांसद लाल कृष्ण आडवाणी समेत समिति के अन्य सदस्यों ने इसे गंभीरता से लिया है। 

ठाकुर ने कहा कि ट्विटर प्रमुख एवं अन्य प्रतिनिधियों को 25 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है। शनिवार को ट्विटर ने एक बयान जारी कर डोरसी के इतने कम अवधि के नोटिस पर समिति के समक्ष पेश होने में असमर्थता जताई थी। 

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान ट्विटर के स्थानीय कार्यालय के प्रतिनिधि समिति के समक्ष पेश होने के लिए संसद की एनेक्सी में पहुंचे थे लेकिन उन्हें बैठक में नहीं बुलाया गया। समिति की बैठक पहले सात फरवरी को होने वाली थी। ट्विटर सीईओ तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए इसे टालकर बैठक की तिथि 11 फरवरी कर दी गई थी। सूत्रों का कहना है कि सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के प्रमुखों को भी समिति बुला सकती है। लेकिन अभी इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा