1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Parsvnath ने दिल्ली स्थित रुकी हुई आवास परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया

Parsvnath ने दिल्ली स्थित रुकी हुई आवास परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 30, 2021 06:01 pm IST,  Updated : Aug 30, 2021 06:01 pm IST

पार्श्वनाथ ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी सहायक पार्श्वनाथ रियलकॉन प्राइवेट लिमिटेड (पीआरपीएल) सुभाष नगर में एक आवास परियोजना ‘पार्श्वनाथ पैरामाउंट’ का निर्माण और विकास कर रही है।

पार्श्वनाथ ने दिल्ली स्थित रुकी हुई आवास परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया- India TV Hindi
पार्श्वनाथ ने दिल्ली स्थित रुकी हुई आवास परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया Image Source : PARSVNATH

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी पार्श्वनाथ डेवलपर्स ने सोमवार को कहा कि उसने सभी वैधानिक मंजूरियां हासिल करने के बाद दिल्ली में सुभाष नगर स्थित अपनी रुकी हुई आवासीय परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पार्श्वनाथ ने कहा कि 132 इकाइयों वाली इस परियोजना में बाकी बचे काम को अगले एक साल में पूरा कर लिया जाएगा।

पार्श्वनाथ ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी सहायक पार्श्वनाथ रियलकॉन प्राइवेट लिमिटेड (पीआरपीएल) सुभाष नगर में एक आवास परियोजना ‘पार्श्वनाथ पैरामाउंट’ का निर्माण और विकास कर रही है। परियोजना में पांच टावर शामिल हैं, जिसमें ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) का एक अलग टावर शामिल है। इन पांच टावरों में 132 इकाइयां हैं, जिनमें ईडब्ल्यूएस टावर में 45 इकाइयां शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि उक्त परियोजना में निर्माण कार्य परियोजना से संबंधित सरकारी एजेंसियों के बीच परस्पर विवाद के कारण अटका हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा