नई दिल्ली: फिल्म दिलवाले और बाजीराव मस्तानी के बीच शुरू हुई जंग नए साल पर भी जारी है। एक ही दिन रिलीज हुईं दोनों फिल्मों में टक्कर पहले ही दिन से थी। शाहरुख फैक्टर के चलते यही माना जा रहा था कि कमाई के मामले में दिलवाले बाजीराव को पीछे छोड़ देगी। लेकिन वर्ड ऑफ माउथ के चलते लोगों ने दिलवाले और दमदार एपीरिएंस के साथ बाजीराव मस्तानी 300 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो चुकी हैं। ये आकड़ा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक है। अब सभी की निगाहें 500 करोड़ के फिगर पर है। देखना यह है कि 500 करोड़ के रॉयल क्लब में कौन पहले शामिल होता है।
आप को बता दें कि इन दोनों की रिलीज के बाद से बड़े पर्दे पर कोई बड़ी कमर्शियल फिल्म रिलीज नहीं हुई और आने वाले हफ्ते तक वजीर के अलावा किसी और फिल्म की उम्मीद भी नहीं है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन पहले 500 करोड़ के कमाई के आकड़े को छूता है।
paisa.khabarindiatv.com एक पोल लेकर आ रहा है जिसमें आप हिस्सा लें और बताएं कि आपके मुताबिक दिलवाले और बाजीराव मस्तानी में से कौन होगी 500 करोड़ के रॉयल क्लब में पहले शामिल।