Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 2020-21 में 30% घट सकती है हवाई यात्रा करने वालों की संख्या: केयर रेटिंग्स

2020-21 में 30% घट सकती है हवाई यात्रा करने वालों की संख्या: केयर रेटिंग्स

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Apr 21, 2020 05:21 pm IST, Updated : Apr 21, 2020 05:21 pm IST

एजेंसी ने इससे पहले यात्री संख्या में 20 से 25% गिरावट का अनुमान दिया था

Aviation Sector- India TV Paisa

Aviation Sector

नई दिल्ली। केयर रेटिंग्स ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते चालू वित्त वर्ष के दौरान विमान यात्रियों के आवागमन में 30 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। इससे पहले एजेंसी ने ट्रैफिक में 20 से 25 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान दिया था। रेटिंग एजेंसी ने यह अनुमान भी लगाया है कि सामाजिक दूरी के नियमों के चलते हवाई यात्रा महंगी होगी। देश में लॉकडाउन के चलते सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों को 25 मार्च से तीन मई तक निलंबित कर दिया गया है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा इससे पहले वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान हवाई यात्रियों की संख्या में 20-25 प्रतिशत कमी का अनुमान जताया था, लेकिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी, तेजी से प्रसार और नए क्षेत्रों के कोरोना हॉटस्पॉट में तब्दील होने के चलते महामारी को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। निश्चित इलाज न होने से फिलहाल लॉकडाउन ही इसे रोकने का एकमात्र तरीका है। रेटिंग एजेंसी ने आगे कहा ऐसी हालात में ट्रैफिक पिछले अनुमानों से ज्यादा गिर सकता है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement