1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. राखी गिफ्ट पर SBI ग्राहकों को मिल रहा है 20% डिस्काउंट, Buddy Wallet से करना होगा पेमेंट

राखी गिफ्ट पर SBI ग्राहकों को मिल रहा है 20% डिस्काउंट, Buddy Wallet से करना होगा पेमेंट

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 06, 2017 11:28 am IST,  Updated : Aug 06, 2017 11:28 am IST

Buddy Wallet के जरिए ई-कॉमर्स वेबसाइट आईपीजी डॉट काम रक्षाबंधन के गिफ्ट्स की खरीदारी करेंगे तो उनको 20 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा

राखी गिफ्ट पर SBI ग्राहकों को मिल रहा है 20% डिस्काउंट, Buddy Wallet से करना होगा पेमेंट- India TV Hindi
राखी गिफ्ट पर SBI ग्राहकों को मिल रहा है 20% डिस्काउंट, Buddy Wallet से करना होगा पेमेंट

नई दिल्ली। रक्षाबंधन के मौके पर देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डिजिटल वॉलेट Buddy Wallet से पेमेंट करने पर भारी डिस्काउंट मिल सकता है। SBI की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक उसके ग्राहक अगर Buddy Wallet के जरिए ई-कॉमर्स वेबसाइट आईपीजी डॉट काम रक्षाबंधन के गिफ्ट्स की खरीदारी करेंगे तो उनको 20 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। डिस्काउंट लेने के लिए MYBUDDY कोड का इस्तेमाल करना होगा। यह ऑफर सिर्फ 7 अगस्त तक ही मान्य है।

इतना ही नहीं स्टेट बैंक के डेबिट कार्ड होल्डर्स के लिए भी कई ऑफर चल रहे हैं। कल्याण ज्यूलर्स, रिलायंस ज्वैल्स, होम टाउन और सेंट्रल ब्रांड्स की तरफ से SBI डेबिट कार्ड होल्डर्स को 5 फीसदी तक कैशबैक दिया जा रहा है।

रिलायंस ज्वैल्स पर SBI डेबिड कार्ड से 15 अगस्त तक खरीदारी पर 5 फीसदी कैशबैक का ऑफर है, इस ऑफर को पाने के लिए कम से कम 25,000 रुपए तक की खरीद करनी होगी और अधिकतम 2500 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसी तरह कल्याण ज्यूलर्स भी 5 फीसदी कैशबैक का ऑफर दे रहा है लेकिन उसके लिए भी कम से कम 30,000 रुपए की खरीद करनी होगी और अधिकतम 3,000 रुपए कैश बैक दिया जाएगा। कल्याण ज्यूलर्स का यह ऑफर आज ही खत्म हो रहा है। होम टाउन पर यह ऑफर 15 अगस्त तक चलेगा लेकिन उसके लिए कम से कम 20,000 रुपए की खरीद करनी होगी और अधिकतम 2500 रुपए कैशबैक मिलेंगे। सेंट्रल पर यह ऑफर आज खत्म हो रहा है जिसके लिए कम से कम 4500 रुपए की खरीद करना जरूरी है और अधिकतम 500 रुपए कैशबैक दिया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा