1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेटीएम ने पेश किया फ्री रिचार्ज ऑफर, मोबाइल और बिजली के बिल पर मिलेगा कैशबैक

पेटीएम ने पेश किया फ्री रिचार्ज ऑफर, मोबाइल और बिजली के बिल पर मिलेगा कैशबैक

 Published : Mar 16, 2018 03:02 pm IST,  Updated : Mar 16, 2018 07:37 pm IST

कितना अच्‍छा हो कि आप फोन रिचार्ज करें और आपको 1 भी पैसा न देना पड़े। जी हां, आज पेटीएम की ओर से एक खास ऑफर आया है जिसके तहत ग्राहकों को 100 फीसदी कैशबैक का ऑफर दिया जा रहा है। पेटीएम ने इस खास ऑफर को सभी अखबारों में भी प्रकाशित किया है।

paytm- India TV Hindi
paytm

नई दिल्‍ली। कितना अच्‍छा हो कि आप फोन रिचार्ज करें और आपको 1 भी पैसा न देना पड़े। जी हां, आज पेटीएम की ओर से एक खास ऑफर आया है जिसके तहत ग्राहकों को 100 फीसदी कैशबैक का ऑफर दिया जा रहा है। पेटीएम ने इस खास ऑफर को सभी अखबारों में भी प्रकाशित किया है। 

 
इस ऑफर को लेकर आपके मन में भी सवाल उठ रहे होंगे तो हम इसका जवाब दे रहे हैं। पहला तो यह ऑफर सिर्फ पेटीएम से अपना फोन रिचार्ज करने पर ही दिया जा रहा है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर को प्रोमोकोड डालना होगा। कंपनी के मुताबिक यदि ग्राहक FIRST प्रोमोकोड का प्रयोग करेंगे तभी उन्‍हें इस ऑफर का फायदा मिलेगा। 
 
इस ऑफर की खासबात यह है कि इसका फायदा पहली बार पेटीएम प्रयोग करने वाले यूजर्स को मिलेगा। यदि आप पुराने पेटीएम ग्राहक हैं या फिर पहले भी पेटीएम के माध्‍यम से फोन या बिजली बिल भर चुके हैं तो आपको इसका फादा नहीं मिलेगा। इस कैशबैक ऑफर के तहत ग्राहकों को अधिकतम 75 रुपए का कैशबैक प्रदान किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा