1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Paytm के जरिए मासिक आधार पर 75 करोड़ से अधिक लेन-देन

Paytm के जरिए मासिक आधार पर 75 करोड़ से अधिक लेन-देन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 22, 2021 11:37 pm IST,  Updated : Mar 22, 2021 11:37 pm IST

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पेटीएम वॉलेट और पेटीएम यूपीआई समेत पेटीएम पेमेंट बैंक द्वारा जारी भुगतान उत्पादों का योगदान कुल लेन-देन में करीब 60 फीसदी है।

Paytm के जरिए मासिक आधार पर 75 करोड़ से अधिक लेन-देन- India TV Hindi
Paytm के जरिए मासिक आधार पर 75 करोड़ से अधिक लेन-देन Image Source : PAYTM

नई दिल्ली: डिजिटल भुगतान सेवा कंपनी पेटीएम ने कहा कि उसके भुगतान मंच के जरिये मासिक आधार पर अब 75 करोड़ लेन-देन हो रहे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि पेटीएम वॉलेट और पेटीएम यूपीआई समेत पेटीएम पेमेंट बैंक द्वारा जारी भुगतान उत्पादों का योगदान कुल लेन-देन में करीब 60 फीसदी है। पिछले साल शुरू पेटीएम पोस्टपेड और ईएमआई (समान मासिक किस्त) सेवाओं की ग्राहकों के बीच लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। मासिक आधार पर इसमें 25 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है।

पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा, ‘‘हम भुगतान मंच प्रदाताओं के मामले में अग्रणी हैं हमारी प्रणाली प्रति सेकेंड 2,500 लेन-देन करने में सक्षम है। इससे विशेष कार्यक्रम और बिक्री के समय जब लेन-देन की संख्या बढ़ती है, उससे निपटने में मदद मिलती है।’’ भारत में डिजिटल भुगतान पर एक ताजी रिपोर्ट के अनुसार भुगतान मंच के रूप में पेटीएम गेटवे में तेजी से वृद्धि हो रही है और बाजार में इसकी हिस्सेदारी 42 प्रतिशत से अधिक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा