1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी, कच्चे तेल का भाव 8 हफ्ते की ऊंचाई पर

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी, कच्चे तेल का भाव 8 हफ्ते की ऊंचाई पर

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 27, 2017 02:51 pm IST,  Updated : Jul 27, 2017 04:52 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिस वजह से तेल कंपनियां घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ा सकती हैं

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी, कच्चे तेल का भाव 8 हफ्ते की ऊंचाई पर- India TV Hindi
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी, कच्चे तेल का भाव 8 हफ्ते की ऊंचाई पर

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक बार फिर से आपकी जेब पर भारी पड़ सकता हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिस वजह से तेल कंपनियां घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ा सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 8 हफ्ते के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया है। गुरुवार को इसका भाव 48.93 डॉलर प्रति बैरल के ऊपरी स्तर तक गया जो पहली जून के बाद सबसे अधिक भाव है।

लगातार बढ़े हैं कच्चे तेल के दाम

16 जून से तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव के आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल के भाव तय रही हैं। 16 जून से जब रोजाना पेट्रोल डीजल के भाव को तय करने का नियम लागू हुआ था तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 45 डॉलर के करीब था लेकिन अब 49 डॉलर के करीब हो गया है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने की आशंका बढ़ गई है।

गुरुवार को पेट्रोल और डीजल का भाव

गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 64.59 रुपए, कोलकाता में 67.92 रुपए, मुंबई में 73.92 रुपए और चेन्नई में 67.07 रुपए प्रति लीटर तय किया गया है। वहीं डीजल की बात करें तो गुरुवार को दिल्ली में 54.94 रुपए, कोलकाता में 57.69 रुपए, मुंबई में 58.49 रुपए और चेन्नई में 57.93 रुपए तय हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में गुरुवार को आई बढ़ोतरी के पीछे अमेरिका में घटा हुआ स्टॉक वजह माना जा रहा है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के मुताबिक 21 जुलाई को खत्म हफ्ते के दौरान अमेरिका में कच्चे तेल के स्टॉक में 72 लाख बैरल की कमी आई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा