1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel: भाव में बड़ी कटौती की उम्मीद बढ़ी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 6% से ज्यादा सस्ता हुआ

Petrol-Diesel: भाव में बड़ी कटौती की उम्मीद बढ़ी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 6% से ज्यादा सस्ता हुआ

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 12, 2018 08:51 am IST,  Updated : Jul 12, 2018 08:51 am IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी महंगाई की आग कुछ शांत होने की उम्मीद बढ़ी है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से भाव घटने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में 5 प्रतिशत से ज्यादा और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है

Petrol and Diesel price cut likely in future as crude oil fall more than 6 percent on Wednesday - India TV Hindi
Petrol and Diesel price cut likely in future as crude oil fall more than 6 percent on Wednesday 

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी महंगाई की आग कुछ शांत होने की उम्मीद बढ़ी है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से भाव घटने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में 5 प्रतिशत से ज्यादा और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अब अमेरिकी कच्चे तेल का भाव घटकर 70 डॉलर और ब्रेंट क्रूड का भाव 73 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया है। कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी की वजह से कच्चा तेल आयात करने के लिए कंपनियों की लागत में कमी आएगी और वह पेट्रोल और डीजल के दाम घटाकर इसका फायदा ग्राहकों तक पहुंचा सकती हैं।

हालांकि अभी तक तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला बना हुआ है। गुरुवार को तेल कंपनियों ने फिर से पेट्रोल की कीमतों में 6 पैसे और डीजल की कीमतों में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल का दाम 76.59 रुपए, कोलकाता में 79.26 रुपए, मुंबई में 83.97 रुपए और चेन्नई में 79.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल की बात करें तो दिल्ली में इसका दाम अब 68.30 रुपए, कोलकाता में 70.85 रुपए, मुंबई में 72.47 रुपए और चेन्नई में 72.10 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

इधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से घरेलू करेंसी रुपए को भी कुछ सहारा मिलने की उम्मीद है और रुपए में रिकवरी होने की स्थति में तेल आयात की लागत और कम हो जाएगी जिससे पेट्रोल और डीजल के दाम और भी कम होने की उम्मीद बढ़ जाएगी। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की बढ़त के साथ 68.77 के स्तर पर बंद हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा