1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel: लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम, डीजल की कीमतें 72 रुपए के पार

Petrol-Diesel: लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम, डीजल की कीमतें 72 रुपए के पार

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : May 15, 2018 08:38 am IST,  Updated : May 15, 2018 08:38 am IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर लगातार दूसरे दिन ग्राहकों की जेब पर मार पड़ी है, करीब 3 हफ्ते बाद सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहली बार बढ़ोतरी के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से आज मंगलवार को भी दाम बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 56 महीने की नई ऊंचाई और डीजल का दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है

Petrol and Diesel price - India TV Hindi
Petrol and Diesel price rise continuously 2nd day on Tuesday

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर लगातार दूसरे दिन ग्राहकों की जेब पर मार पड़ी है, करीब 3 हफ्ते बाद सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहली बार बढ़ोतरी के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से आज मंगलवार को भी दाम बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 56 महीने की नई ऊंचाई और डीजल का दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 74.95 रुपए, कोलकाता में 77.65 रुपए, मुंबई में 82.79 रुपए और चेन्नई में 77.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल की बात करें तो मंगलवार को दिल्ली में इसका दाम 66.36 रुपए, कोलकाता में 68.90 रुपए, मुंबई में 70.66 रुपए और चेन्नई में 70.02 रुपए प्रति लीटर हो गया है। देश के कुछ शहर तो ऐसे हैं जहां डीजल का दाम 72 रुपए के ऊपर हो गया है, मंगलवार को केरल के त्रिवेंद्रम में डीजल 72.05 रुपए और तेलंगाना के हैदराबाद में 72.13 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया।

पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है लेकिन कर्नाटक चुनाव की वजह से देश में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 24 अप्रैल से लेकर 13 मई तक किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की थी, अब क्योंकि कर्नाटक चुनाव खत्म हो गए है तो तेल कंपनियों ने फिर से दाम बढ़ाना शुरू कर दिए हैं। सोमवार के बाद आज लगातार दूसरे दिन दाम बढ़ा दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा