1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel : 16 दिन बाद कीमतों में फिर बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में में क्या है दाम

Petrol-Diesel : 16 दिन बाद कीमतों में फिर बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में में क्या है दाम

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 30, 2018 10:44 am IST,  Updated : Jul 30, 2018 10:45 am IST

गातार 16 दिन तक पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती या स्थिरता रहने के बाद फिर से तेल कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं। सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 13-14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है

Petrol and Diesel price rose after 16 days on Monday- India TV Hindi
Petrol and Diesel price rose after 16 days on Monday

नई दिल्ली। लगातार 16 दिन तक पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती या स्थिरता रहने के बाद फिर से तेल कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं। सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 13-14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। डॉलर के मुकाबले रुपए पर दबाव बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की वजह से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं।

4 महानगरों में पेट्रोल और डीजल का भाव

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल का दाम 9 पैसे बढ़ा है। डीजल की बात करें तो सोमवार को दिल्ली में दाम 13 पैसे तथा कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमतों में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम 76.25 रुपए, कोलकाता में 79.14 रुपए, मुंबई में 83.70 रुपए और चेन्नई में 79.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। सोमवार को दिल्ली में डीजल का भाव 67.75 रुपए, कोलकाता में 70.51 रुपए, मुंबई में 71.93 रुपए और चेन्नई में 71.55 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

दाम बढ़ने की वजह

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम फिर से बढ़कर 69 डॉलर के करीब पहुंच गया है साथ में घरेलू स्तर पर भी रुपए पर दबाव बना हुआ है। इन दोनो वजहों से तेल कंपनियों की पेट्रोल और डीजल पर लागत बढ़ी है और इस लागत को ग्राहकों से निकालने के लिए कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा