Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 2 दिन की राहत के बाद फिर बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमतें, जानिए आज क्या हैं भाव

2 दिन की राहत के बाद फिर बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमतें, जानिए आज क्या हैं भाव

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Feb 23, 2021 07:49 am IST, Updated : Feb 23, 2021 07:49 am IST

पिछले 13 बार की बढ़त में पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो गया है। वहीं डीजल में साढ़े 3 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल चुकी है।

तेल कीमतों  में फिर...- India TV Paisa
Photo:PTI

तेल कीमतों  में फिर बढ़त

नई दिल्ली। पेट्रोल और ईंधन कीमतों में आज दो दिन का राहत के बाद फिर बढ़त देखने को मिली है। मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे तक और डीजल की कीमतों में 35 पैसे की बढ़त देखने को मिली है। बीते हफ्ते की नरमी के बाद कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर बढ़त का रुख देखते हुए तेल कंपनियों ने कीमतों में बढ़त दर्ज की है।

जानिए क्या है आपके शहर में तेल की कीमतें

दिल्ली में आज यानि 23 फरवरी को पेट्रोल की कीमत 90.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 81.32 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई है।

मुंबई में 23 फरवरी को पेट्रोल 97.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.44 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गए हैं।  

कोलकाता में आज पेट्रोल के दाम 91.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 84.20 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर आ गए हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश वासियों को तेल कीमतों में 1 रुपये प्रति लीटर की राहत दी है। इस आधार पर 22 फरवरी के मुकाबले तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है।  

चेन्नई में भी आज पेट्रोल के दाम 92.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.31 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गए हैं।   

इसी तरह बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम 93.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.21 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गए हैं।   

 

शहर      पेट्रोल (रुपये प्रति लीटर)      डीजल (रुपये प्रति लीटर)

लखनऊ              89.13                      81.70

भोपाल                98.96                      89.60

जयपुर                 97.47                       89.82

चंडीगढ़                87.50                       81.02

पटना                  93.25                      86.57

शिलांग               87.14                       80.55

श्रीनगर                94.11                     84.84

देहरादून               89.71                       81.97

भुवनेश्वर               91.66                    88.63

अहमदाबाद          89.30                     81.90

रांची                    88.35                     85.97

शिमला                  88.64                     80.55

कीमतों में कितना हुआ बदलाव

2 दिन की स्थिरता से पहले कीमतों में लगातार 12 दिनों से बढ़त देखने को मिल चुकी थी। पिछले 13 बार की बढ़त में पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो गया है। वहीं डीजल में साढ़े 3 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल चुकी है। इस साल अब तक पेट्रोल साढ़े 6 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement