1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक दिन थमने के बाद फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, आज रही ये कीमतें

एक दिन थमने के बाद फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, आज रही ये कीमतें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 06, 2018 11:10 am IST,  Updated : Dec 06, 2018 11:10 am IST

पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को फिर घटने से वाहन चालकों व अन्य उपभोक्ताओं को राहत मिली। इससे पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में 13 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला एक दिन के लिए थम गया था।

Petrol and Diesel Price- India TV Hindi
Petrol and Diesel Price

पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को फिर घटने से वाहन चालकों व अन्य उपभोक्ताओं को राहत मिली। इससे पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में 13 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला एक दिन के लिए थम गया था। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर नरमी देखी जा रही है। 

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 71.32 रुपये, 73.36 रुपये, 76.90 रुपये और 73.99 रुपये प्रति लीटर हो गईं। चारों महानगरों में डीजल क्रमश: 65.96 रुपये, 67.69 रुपये, 69.02 रुपये और 69.63 रुपये प्रति लीटर था।तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया, लेकिन गुरुवार को दिल्ली और चेन्नई में 40 पैसे प्रति लीटर, जबकि कोलकाता में 39 पैसे और चेन्नई में 42 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं, डीजल की कीमतों में दिल्ली और कोलकाता में 43 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई मे 46 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। 

वाहन ईंधन के दाम में कटौती से न सिर्फ वाहन चालकों को राहत मिलती है बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी महंगाई से निजात मिलती है। दरअसल, डीजल का दाम घटने से मालभाड़ा में कमी आती है और मालभाड़ा घटने से वस्तुओं के मूल्य में कमी आती है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव पर निर्भर करती हैं क्योंकि भारत अपनी तेल की जरूरतों का तकरीबन 80 फीसदी आयात करता है। 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले तकरीबन एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड का फरवरी डिलीवरी वायदा सौदा आईसीई पर 0.83 फीसदी की कमजोरी के साथ 61.05 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था। वहीं, नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई का जनवरी डिलीवरी अनुबंध 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 52.27 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा