1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 80 दिन के बाद तेल कीमतों में बढ़त, 60 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

80 दिन के बाद तेल कीमतों में बढ़त, 60 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 07, 2020 01:58 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 02:03 pm IST

ब्रेंट क्रूड की कीमतों में एक बार फिर बढ़त से पेट्रोल डीजल कीमतों पर असर

petrol and diesel price up- India TV Hindi
petrol and diesel price up Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के बाद 80 दिनों में पहली बार देश में ईंधन की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़त का ऐलान किया है। बढ़त के बाद नई दिल्ली में पेट्रोल 72 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 79 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। वहीं डीजल करीब 70 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में करीब 69 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।

इससे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमत में 16 मार्च को बदलाव किया गया था। कोरोना संकट की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली थी, हालांकि लॉकडाउन से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा शुल्क बढ़ाए जाने से कीमतें कच्चे तेल में गिरावट के बावजूद स्थिर बनी रहीं। फिलहाल कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। पिछले एक हफ्ते के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमत 20 फीसदी बढ़कर 40 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई , जिसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़त देखने को मिली है।

पिछले महीने ही केद्र सरकार ने पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर   13 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी। हालांकि सस्ते क्रूड की वजह से इसका असर खुदरा कीमतों पर नहीं पड़ा। तेल कीमतों की समीक्षा हर दिन की जाती है, और ये कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर हैं क्योंकि देश की जरूरत का 80 फीसदी हिस्सा आयात किया जाता है।

बढ़त के साथ नई दिल्ली में पेट्रोल 71.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 69.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

मुंबई में पेट्रोल 78.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68.79 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

चेन्नई में पेट्रोल 76.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68.74 रुपये प्रति लीटर हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा