Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा, 18 रुपये महंगा हो चुका है तेल

पेट्रोल की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा, 18 रुपये महंगा हो चुका है तेल

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Jun 24, 2021 08:35 am IST, Updated : Jun 24, 2021 08:35 am IST

पिछले साल 24 जून, 2020 को दिल्ली में पेट्रोल का रेट 79.76 रुपये था। इस प्रकार एक साल में कीमतें 18 रुपये तक बढ़ चुकी हैं।

पेट्रोल साल भर में 18...- India TV Paisa

पेट्रोल साल भर में 18 रुपये हुआ महंगा, गंगानगर में 109 तो भोपाल में 106 पहुंची कीमतें

पेट्रोल डीजल की कमरतोड़ महंगाई का अटैक जारी है। मई में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से पेट्रोल डीजल लगातार महंगे होते जा रहे हैं। बुधवार की राहत के बाद गुरुवार को एक बार तेल की कीमतों में इजाफा देखा गया है। आज पेट्रोल के दाम 26 पैसे और डीजल 7 पैसे महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल का रेट आज 97.76 रुपये और डीजल डीजल 88.30 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम अब 109 रुपये के करीब आ चुके हैं। डीजल भी 101 रुपये को पार चुका है।

पिछले साल 24 जून, 2020 को दिल्ली में पेट्रोल का रेट 79.76 रुपये था। इस प्रकार एक साल में कीमतें 18 रुपये तक बढ़ चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। जिससे आगे भी कीमतों में बढ़ोतरी रहने की आशंका बनी हुई है।

अन्य शहरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल आज 103.89 रुपये है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 97.63 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 98.88 रुपये का है। वहीं मुंबई में डीजल 95.79 रुपये का है। कोलकाता में डीजल 91.15 रुपये और चेन्नई में डीजल का रेट 92.89 रुपये है। 

इसके अलावा भोपाल में पेट्रोल 105.99 और डीजल 97.00 रुपये, रांची में पेट्रोल 93.55 और 93.20 रुपये, बेंगलुरु में पेट्रोल 101.03 और डीजल 93.61 रुपये, पटना में पेट्रोल 99.80 और 93.63 रुपये, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.02 और डीजल 87.94 रुपये तथा लखनऊ में पेट्रोल 94.95 और डीजल 88.71 रुपये में मिल रहा है। 

30 दिनों में 7.52 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ डीजल

बीते महीने विधानसभा चुनावों के बाद 30 बार तेल की कीमतें बढ़ चुकी हैं। 30 दिनों में ही पेट्रोल 7.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 7.52 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है। जून में ही अबतक पेट्रोल 3.27 रुपये तक महंगा हो चुका है। 1 जून को दिल्ली में पेट्रोल का रेट 94.49 रुपये प्रति लीटर था, आज 97.76 रुपये हो चुका है। जबकि डीजल 2.92 रुपये महंगा हो चुका है। 1 जून को दिल्ली में डीजल का रेट 85.38 रुपये था, आज 88.30 रुपये है।

चुनाव के चलते ठहरे थे दाम

बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement