1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price 16 December 2019: लगातार घट रहे पेट्रोल के दाम, जानिए नए रेट

Petrol Diesel Price 16 December 2019: लगातार घट रहे पेट्रोल के दाम, जानिए नए रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Dec 16, 2019 06:44 am IST,  Updated : Dec 16, 2019 06:44 am IST

पेट्रोल के दाम में सोमवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा जबकि डीजल के दाम में लगातार सातवें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Petrol Diesel Price - India TV Hindi
Petrol Diesel Price 

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में सोमवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा जबकि डीजल के दाम में लगातार सातवें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने फिर पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। ​इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 74.69 रुपए, 77.35 रुपए, 80.35 रुपए और 77.65 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 66.04 रुपए, 68.45 रुपए, 69.27 रुपए और 69.81 रुपए प्रति लीटर पर बनी हुई है।

इधर दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 76.05 रुपए व डीजल 66.35 रुपए प्रति लीटर जबकि गुरुग्राम में पेट्रोल 74.25 रुपए व डीजल 65.35 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। अपने शहर का रेट पता करने के लिए यहां क्लिक करें। गौरतलब है कि दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में आखिरी बार नौ दिसंबर को बढ़ोत्तरी हुई थी। 9 दिसंबर, 2019 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 75 रुपए प्रति लीटर हो गया था। बीते पांच दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 31 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है।

रोज सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें

पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

एसएमएस के जरिए पता करें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का रेट​

आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल का रेट जानना चाहते हैं तो आप 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेजकर दाम पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना पड़ेगा। मतलब साफ है कि आप अगर दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिए पेट्रोल-डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा