1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लगातार पांचवें दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल के दाम स्थिर, यहां चेक करें नई रेट लिस्‍ट

लगातार पांचवें दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल के दाम स्थिर, यहां चेक करें नई रेट लिस्‍ट

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : May 27, 2019 01:09 pm IST,  Updated : May 27, 2019 01:14 pm IST

पेट्रोल के दाम में वृद्धि का सिलसिला सोमवार को लगातार पांचवें दिन जारी रहा, मगर डीजल की कीमतों में वृद्धि पर विराम लग गया।

Today Petrol diesel price - India TV Hindi
Today Petrol diesel price 

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में वृद्धि का सिलसिला सोमवार को लगातार पांचवें दिन जारी रहा, मगर डीजल की कीमतों में वृद्धि पर विराम लग गया। तेल विपणन कंपनियों ने फिर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर, जबकि चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि सोमवार को डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम से नहीं मिलेगी अभी राहत, 3 रुपए लीटर तक बढ़ सकते हैं दाम

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.77 रुपए, 73.83 रुपए, 77.38 रुपए और 74.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। हालांकि डीजल के दाम चारों महानगरों में पूर्ववत क्रमश: 66.64 रुपये, 68.40 रुपए, 69.83 रुपए और 70.45 रुपए प्रति लीटर बने रहे।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर पिछले सप्ताह शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड का अगस्त डिलीवरी अनुबंध 1.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 68.69 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि विगत 15 दिनों के दौरान ब्रेंट क्रूड का भाव 70 डॉलर से ऊपर ही बना रहा।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा