1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: रोज नए रिकॉर्ड बना रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, आज फिर बढ़े रेट

Petrol Diesel Price: रोज नए रिकॉर्ड बना रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, आज फिर बढ़े रेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2021 07:06 am IST,  Updated : Nov 01, 2021 07:06 am IST

पेट्रोल-डीजल के रिकॉर्ड तोड़ बढ़ते दामों की वजह से आम लोगों का बजट पूरी तरह से पटरी से उतर गया है। आज भी ईधन के दामों में इजाफा हुआ है। 

Petrol Diesel price hike breaks all previous records see latest rates in delhi mumbai noida gurugram- India TV Hindi
Petrol Diesel Price: रोज नए रिकॉर्ड बना रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, आज फिर बढ़े रेट Image Source : PTI

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। राजधानी नई दिल्ली में आज एकबार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। अब राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के रेट 109.69 रुपये प्रति लीटर हैं जबकि डीजल के रेट 98.42 रुपये प्रति लीटर हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत 115.60 और 106.62 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। आइए आपको बताते हैं देश के अन्य राज्यों में क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट।

City Petrol Price (₹/लीटर) Diesel Price (₹/लीटर)
चेन्नई 106.35 102.59
कोलकाता 110.15 101.56
श्रीनगर 112.85 102.60
लेह 116.08 106.28
शिमला 107.36 97.90
चंडीगढ़ 105.59 98.16
अमृतसर 111.40 101.31
देहरादून 105.70 99.38
हिसार 107.83 99.73
लखनऊ 106.61 98.91
जयपुर  117.08 108.39
इंदौर 118.35 107.83
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा