1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. और महंगे हुए पेट्रोल और डीजल, अक्‍टूबर के बाद दिल्‍ली में फिर 70 रुपए के पार पहुंची कीमतें

और महंगे हुए पेट्रोल और डीजल, अक्‍टूबर के बाद दिल्‍ली में फिर 70 रुपए के पार पहुंची कीमतें

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 08, 2018 06:02 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 06:02 pm IST

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उफान आ गया है।

Petrol- India TV Hindi
Petrol

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उफान आ गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली बार डीजल के दाम 60 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं। वहीं पेट्रोल की कीमतें भी एक बार फिर 70 रुपए प्रति लीटर के पार निकल चुकी हैं। इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल के दाम 70.43 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए। डीजल की कीमतों की बात करें तो यह सोमवार को 60.49 रुपए प्रति लीटर के स्‍तर पर थे। वहीं रविवार की बात करें तो दिल्ली में रविवार को डीजल 60.31 रुपए प्रति लीटर पर रहा जबकि पेट्रोल 70.28 रुपए प्रति लीटर बिका।

हाल के दिनों के उच्‍चतम स्‍तर की बात करें तो यह 3 अक्टूबर 2017 के स्‍तर के नजदीक आ गया है। 3 अक्‍टूबर को पेट्रोल की उच्‍चतम कीमतें 70.88 रुपए प्रति लीटर थीं। हालांकि दबाव में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के उत्पाद शुल्क में दो-दो रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी, लेकिन दोनों पेट्रोलियम ईंधनों के दाम का बढ़ना लगातार जारी है।

मोदी सरकार के कार्यकाल में डीजल पर उत्पाद शुल्क 380 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाया गया है। इस दौरान यह 3.56 रुपए से बढ़कर 17.33 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में 120 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मौजूदा सरकार के सत्ता में आने के समय इस पर उत्पाद शुल्क 9.48 पैसे था जो फिलहाल 21.48 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस समय ब्रेंट क्रूड की कीमत 67 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर है। अचानक कीमतों में तेज गिरावट से पहले वर्ष 2014 में यह 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा