1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हाय महंगाई: पेट्रोल में हुई 6 रुपये से ज्यादा की बढ़ोत्तरी, जानिए शनिवार तक आपके शहर में कितना महंगा हुआ तेल

हाय महंगाई: पेट्रोल में हुई 6 रुपये से ज्यादा की बढ़ोत्तरी, जानिए शनिवार तक आपके शहर में कितना महंगा हुआ तेल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 24, 2021 08:30 am IST,  Updated : Apr 24, 2021 08:30 am IST

देश इस समय कोरोना के गंभीर संकट से जूझ रही है। वहीं पेट्रोल डीजल की कीमतों ने भी आम लोगों की कमर तोड़ रखी है।

पेट्रोल में हुई 6 रुपये...- India TV Hindi
पेट्रोल में हुई 6 रुपये से ज्यादा की बढ़ोत्तरी, जानिए शनिवार तक आपके शहर में कितना महंगा हुआ तेल  Image Source : INDAITV

देश इस समय कोरोना के गंभीर संकट से जूझ रही है। वहीं पेट्रोल डीजल की कीमतों ने भी आम लोगों की कमर तोड़ रखी है। बीते 27 फरवरी से पेट्रोल डीजल की कीमतों में भले ही कोई बढ़ोत्तरी न हुई हो लेकिन 1 जनवरी से लेकर आज तक पेट्रोल की कीमत में 6.69 रुपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। इस साल की शुरुआत में 1 जनवरी को 83.71 रुपये की दर से बिक रहा था। वहीं 1 फरवरी को पेट्रोल 86.30 रुपये पर बिक रहा था। वहीं आज शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.40 रुपये है। 

तेल की ताजा ​कीमतों की बात करें तो भारत शनिवार 24 अप्रैल को 9वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले हफ्ते गुरुवार को दोनों ईंधनों के दाम में कटौती हुई थी। शनिवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 90.40 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 80.73 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इससे पहले, बीते सप्ताह गुरुवार को पेट्रोल 16 पैसे जबकि डीजल 14 पैसे सस्ता हुआ था।

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

इससे पहले लगातार 15 दिनों तक पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। शक्रवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल प्रति लीटर 16 पैसे सस्ता हो कर 90.56 रुपये से 90.40 रुपये पर आ गया। डीजल भी 14 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ। अब यहां इसका दाम कल के 80.87 रुपये से घट कर 80.73 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। पिछली बार 30 मार्च को तेल की कीमतों में कटौती हुई थी। पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में जारी चुनावों के बीच पेट्रोल डीजल की कीमतों में 27 फरवरी के बाद से कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। 

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

आज घोषित कीमत के अनुसार मुंबई में पेट्रोल 96.82 रुपये और डीजल 87.81 रुपये लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 90.62 रुपये और डीजल 83.61 रुपये लीटर तथा चेन्नै में पेट्रोल 92.43 रुपये और डीजल 85.73 रुपये लीटर हो गया है। पिछले महीने पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में तीन बार बदलाव देखने को मिला। 24 और 25 मार्च को पेट्रोल और डीज़ल सस्ता हुआ था। इसके के बाद होली के अगले दिन यानी 30 मार्च को एक बार फिर इनकी कीमतों में कटौती देखने को मिली। इन तीन दिनों में कुल मिलाकर पेट्रोल और डीज़ल के दाम क्रमश: 60 पैसे और 61 पैसे प्रति लीटर तक कम हुए थे। 

4.74 रुपये महंगा हुआ था पेट्रोल

मार्च महीने में कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लेकिन, बीते फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल के दाम में 4.74 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं इस महीने तीन किस्तों में पेट्रोल 61 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। डीजल की बात करें तो फरवरी में इसकी कीमत भी 4.52 रुपये बढ़ गई थी। नए साल में डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका था। हालांकि, इस महीने डीजल 60 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है।

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा