1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, यहां एक क्लिक में जानिए आज का रेट

Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, यहां एक क्लिक में जानिए आज का रेट

 Reported By: India TV Business Desk
 Published : Sep 30, 2019 07:10 am IST,  Updated : Sep 30, 2019 07:10 am IST

बीते दो दिन की राहत के बाद आज सोमवार को फिर तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है। आज सोमवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 8 पैसे व डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। कोलकाता में 7 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 8 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है जबकि चेन्नई में डीजल के दाम 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

Petrol Diesel Price- India TV Hindi
Petrol Diesel Price

नई दिल्ली। बीते दो दिन की राहत के बाद आज सोमवार को फिर तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है। आज सोमवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 8 पैसे व डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। कोलकाता में 7 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 8 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है जबकि चेन्नई में डीजल के दाम 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.42 रुपए, 77.10 रुपए, 80.08 रुपए और 77.36 रुपए प्रति लीटर बने हुए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 67.33 रुपए, 69.75 रुपए, 70.64 रुपए और 71.19 रुपए प्रति लीटर हैं। 

एसएमएस से पता कर सकते हैं अपने शहर का रेट

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें। आप SMS के जरिए भी पेट्रोल-डीजल का रेट चेक कर सकते हैं। बता दें कि उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमत जान सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा, एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा