1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतों की घोषणा, जानिए शनिवार को आपके शहर में क्या हैं तेल के दाम

पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतों की घोषणा, जानिए शनिवार को आपके शहर में क्या हैं तेल के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 25, 2021 08:24 am IST,  Updated : Sep 25, 2021 08:24 am IST

दिल्ली में आज डीजल 88.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में डीजल की कीमत 96.41 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल डीजल की ताजा...- India TV Hindi
पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतों की घोषणा, जानिए शनिवार को आपके शहर में क्या हैं तेल के दाम 

शुक्रवार को डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद आज आम लोगों को राहत मिली है। देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने आज तेल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। आज डीजल जहां कल की कीमतों पर स्थिर रहा। वहीं पेट्रोल 5 सितंबर को तय कीमतों पर टिका रहा। बता दें कि कल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने डीजल में 20 से 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। हालांकि पेट्रोल के दाम स्थिर रखे गए। करीब 70 दिनों के बाद तेल कंपनियों ने डीजल की कीमतों में वृद्धि की थी। 

कीमतों में स्थिरता के बाद दिल्ली में आज डीजल 88.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में डीजल की कीमत 96.41 रुपये प्रति लीटर है। 

जानकारी हो कि इससे पहले 05 सितंबर 2021 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे की कमी हुई थी। बता दें कि 17 जुलाई के बाद से तेल के दाम में बढ़ोत्तरी नहीं हुई थी, वहीं कीमतों में कटौती जरूर हुई है। सितंबर के महीने में दो बार कीमतों में कटौती दर्ज हुई है। रविवार से पहले बुधवार को पेट्रोल डीजल के दाम 15-15 पैसे घटे थे। वहीं इससे पहले,  भी दोनों ईंधन की कीमतों में इतनी ही कमी की गई थी। 

क्या हैं आज के रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹101.19 प्रति लीटर; डीजल - ₹88.82 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹107.26 प्रति लीटर; डीजल – ₹96.41 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹101.62 प्रति लीटर; डीजल – ₹91.92 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 98.96 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹93.46 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹104.70 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.27 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल – ₹109.63 प्रति लीटर; डीजल – ₹97.65 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल- 98.30 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 89.23 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल – ₹103.79 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.80 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹97.40 प्रति लीटर; डीजल – ₹88.56 रुपये प्रति लीटर

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा