1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel Price on 18th February 2020: छह दिन बाद पेट्रोल हुआ सस्ता, डीजल के दाम भी घटे

Petrol-Diesel Price on 18th February 2020: छह दिन बाद पेट्रोल हुआ सस्ता, डीजल के दाम भी घटे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 18, 2020 11:28 am IST,  Updated : Feb 18, 2020 11:28 am IST

अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर अप्रैल डिलीवरी बेंट क्रूड के सौदे में पिछले सत्र के मुकाबले 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 56.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

Petrol-Diesel Price on 18th February 2020- India TV Hindi
Petrol-Diesel Price on 18th February 2020

नई दिल्‍ली। पेट्रोल के दाम में छह दिन की स्थिरता के बाद मंगलवार को फिर गिरावट आई। वहीं, डीजल की कीमत भी एक दिन के विराम के बाद फिर घट गई है। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में फिर दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पांच पैसे जबकि मुंबई में चार पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। वहीं, चारों महानगरों में डीजल फिर पांच पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते चीन में कच्चे तेल की खपत पर असर पड़ने से अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में तेल के दाम पर फिर दबाव देखा जा रहा है। कच्चे तेल का दाम घटने से भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में आने वाले दिनों में उपभोक्तओं को और राहत मिल सकती है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में मंगलवार को डीजल की कीमत घटकर क्रमश: 64.65 रुपए, 66.97 रुपए, 67.75 रुपए और 68.27 रुपए प्रति लीटर हो गई।

वहीं, पेट्रोल का दाम चारों महानगरों में घटकर क्रमश: 71.89 रुपए, 74.53 रुपए, 77.56 रुपए और 74.68 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

अंतरराष्‍ट्रीय वायदा बाजार इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर अप्रैल डिलीवरी बेंट क्रूड के सौदे में पिछले सत्र के मुकाबले 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 56.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई का अप्रैल अनुबंध 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 51.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा