Petrol diesel price Today petrol Diesel rate on 16 February 2020
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने एक दिन के विराम के बाद रविवार को फिर डीजल के दाम में कटौती करके उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत दी, लेकिन पेट्रोल के भाव में लगातार पांचवें दिन कोई बदलाव नहीं किया। डीजल का दाम दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में सात पैसे प्रति लीटर, जबकि चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर घट गया है, लेकिन पेट्रोल की कीमत लगातार पांचवें दिन स्थिर बनी हुई है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में रविवार को डीजल की कीमत घटकर क्रमश: 64.70 रुपए, 67.02 रुपए, 67.80 रुपए और 68.32 रुपए प्रति लीटर हो गई। वहीं, पेट्रोल का दाम चारों महानगरों में बिना किसी बदलाव के क्रमश: 71.94 रुपए, 74.58 रुपए, 77.60 रुपए और 74.73 रुपए प्रति लीटर पर बना बना हुआ है।
रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। एक क्लिक में यहां अपने शहर का रेट चेक करें।
एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।







































