1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price Today: सोने में आई 75 रुपए की तेजी, चांदी भी 47 रुपए उछली

Gold Price Today: सोने में आई 75 रुपए की तेजी, चांदी भी 47 रुपए उछली

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 14, 2020 05:30 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 05:30 pm IST

सोने का भाव 1,575.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.69 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

Gold prices rise Rs 75, silver gains Rs 147- India TV Hindi
Gold prices rise Rs 75, silver gains Rs 147

नई दिल्‍ली। डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 75 रुपए की तेजी के साथ 41,481 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार इसी प्रकार चांदी भी 147 रुपए की तेजी के साथ 47,036 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पूर्व के कारोबार में चांदी भाव 46,889 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

गुरुवार को सोने का भाव 41,406 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि रुपए में गिरावट के अनुरूप दिल्ली बाजार में 24 कैरेट हाजिर सोने के भाव में 75 रुपए की तेजी आई।

शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट दर्शाता 71.33 रुपए पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों महंगी धातुओं की कीमतों में स्थिरता रही। सोने का भाव 1,575.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.69 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा