1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना हुआ 233 रुपए सस्‍ता, चांदी में भी आई गिरावट

Gold Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना हुआ 233 रुपए सस्‍ता, चांदी में भी आई गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 17, 2020 05:22 pm IST,  Updated : Feb 17, 2020 05:22 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,579 डॉलर प्रति औंस पर नरम चल रहा था, जबकि चांदी का भाव 17.74 डॉलर प्रति औंस पर पिछले दिवस के स्तर पर अपरिवर्तित थी।

Gold falls Rs 233 on weak global prices- India TV Hindi
Gold falls Rs 233 on weak global prices

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेतों के बीच बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना हाजिर का भाव 233 रुपए की गिरावट के साथ 41,565 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोना 41,798 रुपए पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी के इस बयान के बाद सोना नरम पड़ गया कि कोरोना वायरस की रोकथाम और इसके मरीजों का उपचार किया जा सकता है।

वैश्विक बाजारों में सोना 24 कैरेट के हाजिर सौदे के भाव में 233 रुपए तक की गिरावट आई। इसी प्रकार, चांदी भी 157 रुपए फिसलकर 47,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 47,327 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,579 डॉलर प्रति औंस पर नरम चल रहा था, जबकि चांदी का भाव 17.74 डॉलर प्रति औंस पर पिछले दिवस के स्तर पर अपरिवर्तित थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा