1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price Today 14 March 2020: दिल्ली में 70 रुपए प्रति लीटर से नीचे आए पेट्रोल के दाम, जानिए नए रेट

Petrol Diesel Price Today 14 March 2020: दिल्ली में 70 रुपए प्रति लीटर से नीचे आए पेट्रोल के दाम, जानिए नए रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 14, 2020 08:24 am IST,  Updated : Mar 14, 2020 08:24 am IST

तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम दिल्ली, कोलकाता, मुंबई में 13 पैसे जबकि चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर घटे हैं। वहीं डीजल की कीमत दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 16 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 17 पैसे घट गई है।

Today Petrol-Diesel price, Petrol price, Diesel price- India TV Hindi
Today Petrol-Diesel price 

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Today 14 March 2020) में आज यानि शनिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। मार्च के 13 दिनों में अब तक पेट्रोल 1 रुपए 84 पैसे प्रति लीटर और डीजल 1 रुपए 72 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम दिल्ली, कोलकाता, मुंबई में 13 पैसे जबकि चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर घटे हैं। वहीं डीजल की कीमत दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 16 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 17 पैसे घट गई है। बात करें 2020 में पेट्रोल-डीजल के दाम की तो 1 जनवरी 2020 के बाद से अब तक पेट्रोल के दाम में कुल 5 रुपए 27 पैसे और डीजल के दाम में 5 रुपए 38 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम शनिवार को  (Petrol Price Today 14 March 2020) घटकर क्रमश: 69.87 रुपए, 72.57 रुपए, 75.57 रुपए और 72.57 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 62.58 रुपए, 64.91 रुपए, 65.51 रुपए और 66.02 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार नरमी बनी हुई है, जिससे आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और गिरावट आने की संभावना बनी हुई है। साथ ही कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण पेट्रोल के दाम अपने 13 महीने और डीजल के दाम 9 महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोज सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। एक क्लिक में यहां अपने शहर का रेट चेक करें।

एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा