नई दिल्ली। आम बजट 2020 के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला लगातार चौथे दिन रविवार को जारी रहा। तेल विनणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली में नौ पैसे जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। वहीं, डीजल का दाम दिल्ली में आठ पैसे, कोलकाता में पांच पैसे, मुंबई में छह पैसे जबकि चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर घट गया है।
Related Stories
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम रविवार को घटकर क्रमश: 73.10 रुपये, 75.77 रुपये, 78.75 रुपये और 75.95 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 66.14 रुपये, 68.54 रुपये, 69.36 रुपये और 69.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।
एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।