1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी कटौती, 2 सप्ताह में 1.50 रुपए प्रति लीटर तक घटे दाम

पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी कटौती, 2 सप्ताह में 1.50 रुपए प्रति लीटर तक घटे दाम

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 24, 2020 07:18 am IST,  Updated : Jan 24, 2020 09:59 am IST

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई में पेट्रोल 22 पैसे जबकि चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं, डीजल के दाम दिल्ली, कोलकाता में 25 पैसे जबकि मुंबई में 27 पैसे, चेन्नई में 28 पैसे प्रति लीटर घटे हैं।

Petrol Diesel price, Today Petrol Diesel price, Petrol price, Diesel price- India TV Hindi
Petrol Diesel price

नई दिल्ली। ​तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को बड़ी कटौती की है। दो सप्ताह में देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 1.50 रुपए लीटर से ज्यादा की गिरावट आने से उपभोक्ताओं को तेल की महंगाई से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई में पेट्रोल 22 पैसे जबकि चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं, डीजल के दाम दिल्ली, कोलकाता में 25 पैसे जबकि मुंबई में 27 पैसे, चेन्नई में 28 पैसे प्रति लीटर घटे हैं। 

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल करीब दो सप्ताह में 1.58 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 1.56 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है।इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 74.43 रुपए, 77.04 रुपए, 80.03 रुपए और 77.31 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 67.61 रुपए, 69.97 रुपए, 70.88 रुपए और 71.43 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

वहीं दिल्ली के आसपास की बात करें तो नोएडा में पेट्रोल 75.80 रुपए और डीजल 67.88 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल 75.67 रुपए और डीजल 67.73 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में शुक्रवार को पेट्रोल 74.00 रुपए और डीजल 66.65 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। फरीदाबाद में पेट्रोल 74.19 रुपए और डीजल 66.84 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। 

इस महीने 11 जनवरी को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम क्रमश: 76.01 रुपए, 78.59 रुपए, 81.60 रुपए और 78.98 रुपए लीटर था और डीजल का दाम क्रमश: 69.17 रुपए, 71.54 रुपए, 72.54 रुपए और 73.10 रुपए लीटर था उसके बाद से दोनों वाहन ईंधनों के दाम में गिरावट ही आई है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते बीत चार दिनों से नरमी का रुख बना हुआ है। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के दाम में इन चार दिनों तीन डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा की गिरावट आई है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड 20 जनवरी को 65.20 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था जबकि शुक्रवार को 62.09 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा