1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: कमजोर रुपए की वजह से सोना 63 रुपए चढ़ा, चांदी में आई 95 रुपए की गिरावट

Gold Rate Today: कमजोर रुपए की वजह से सोना 63 रुपए चढ़ा, चांदी में आई 95 रुपए की गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 23, 2020 07:06 pm IST,  Updated : Jan 23, 2020 07:06 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,556 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 17.67 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

Gold rises Rs 63 on weak rupee, global cues- India TV Hindi
Gold rises Rs 63 on weak rupee, global cues

नई दिल्‍ली। वैश्विक मांग बढ़ने तथा रुपए के कमजोर होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 63 रुपए बढ़कर 40,723 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी। बुधवार को सोना 40,660 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत गुरुवार को 95 रुपए गिरकर 47,082 रुपए प्रति किलो रह गई, जो इससे पूर्व कारोबारी सत्र में 47,177 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी तथा रुपए के मूल्य ह्रास के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 63 रुपए बढ़ गया।

दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया करीब आठ पैसे कमजोर चल रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,556 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 17.67 डॉलर प्रति औंस चल रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा