1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: छह दिन बाद पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कच्चे तेल में नरमी जारी

Petrol Diesel Price: छह दिन बाद पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कच्चे तेल में नरमी जारी

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 22, 2020 11:29 am IST,  Updated : Jan 22, 2020 11:30 am IST

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया है। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया।

Petrol Diesel Price, Today Petrol Diesel Price, Petrol Diesel Rate- India TV Hindi
Petrol Diesel Price

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया है। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। उधर, मांग के मुकाबले कच्चे तेल की आपूर्ति ज्यादा होने के कारण लीबिया से आपूर्ति बाधित होने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर कोई खास असर नहीं पड़ने की संभावनाओं के बीच तेल के दाम में लगातार दूसरे दिन नरमी जारी रही। बीते छह दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 88 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को एक रुपया प्रति लीटर से ज्यादा की राहत मिली।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम पूर्ववत क्रमश: 74.82 रुपये, 77.42 रुपये, 80.42 रुपये और 77.72 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है। इसी प्रकार, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी बिना किसी बदलाव के क्रमश: 68.05 रुपये, 70.41रुपये, 71.35 रुपये और 71.90 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें।

एक दिन पहले तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे जबकि चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। डीजल की कीमत मंगलवार को दिल्ली और कोलकाता में 21 पैसे जबकि मुंबई में 22 पैसे और चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर घट गई थी।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बुधवार को लगातार दूसरे दिन नरमी बनी रही। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का मार्च अनुबंध पिछले सत्र से 0.31 फीसदी की कमजोरी के साथ 64.39 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था। वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई का मार्च डिलीवरी अनुबंध 0.43 फीसदी की कमजोरी के साथ 58.13 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा