1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई मामूली तेजी, 10 ग्राम के लिए करने होंगे अब इतने रुपए खर्च

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई मामूली तेजी, 10 ग्राम के लिए करने होंगे अब इतने रुपए खर्च

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 20, 2020 05:20 pm IST,  Updated : Jan 20, 2020 05:20 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव लाभ के साथ क्रमश: 1,560 डॉलर प्रति औंस और 18.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।

Gold, silver rise marginally- India TV Hindi
Gold, silver rise marginally

नई दिल्‍ली। सोने की कीमतों में सोमवार को सुस्ती का रुख रहा। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना चार रुपए की मामूली बढ़त के साथ 40,748 रुपए प्रति दस ग्राम पर बोला गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 40,744 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

नीरस कारोबार के बीच चांदी भी सात रुपए की साधारण तेजी के साथ 47,863 रुपए प्रति किलो हो गई, जो इससे पूर्व कारोबारी सत्र में 47,856 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में चार रुपए की मजबूती आई है।

सोमवार को सुबह के कारोबार में रुपया कमजोरी का रुख लिए खुला और डॉलर के मुकाबले चार पैसे की गिरावट दर्शाता 71.12 रुपए प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव लाभ के साथ क्रमश: 1,560 डॉलर प्रति औंस और 18.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा