1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Rate Today 20 January 2020: फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Rate Today 20 January 2020: फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jan 20, 2020 06:50 am IST,  Updated : Jan 20, 2020 11:01 am IST

15 जनवरी से अब तक देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 72 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है और डीजल का दाम भी 80 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है।

Petrol Diesel price, Today Petrol Diesel price, Petrol price, Diesel price  - India TV Hindi
Petrol Diesel price on 20 January 2020

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को सोमवार को लगातार पांचवें दिन राहत मिली। तेल विपणन कंपनियों ने फिर पेट्रोल के दाम में 11 से 12 पैसे जबकि डीजल के दाम में 19 से 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 75 रुपए प्रति लीटर से नीचे आ गया है। लगातार पांच दिनों की कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 72 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है और डीजल का दाम भी 80 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है।

पेट्रोल आज सोमवार को दिल्ली और कोलकाता में 11 पैसे जबकि मुंबई में 10 पैसे और चेन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं, डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में 19 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर कम हुए है। 

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 74.98 रुपए, 77.58 रुपए, 80.58 रुपए और 77.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 68.26 रुपए, 70.62 रुपए, 71.57 रुपए और 72.13 रुपए प्रति लीटर हो गई है। अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा