1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: वैश्विक संकेतों से सोना 54 रुपए चढ़ा, चांदी की कीमत में आई कमी

Gold Rate Today: वैश्विक संकेतों से सोना 54 रुपए चढ़ा, चांदी की कीमत में आई कमी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 21, 2020 05:54 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 05:54 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स में सोने का भाव 1,559 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 18 डॉलर प्रति औंस रहा।

Gold gains Rs 54 on weaker rupee, global cues- India TV Hindi
Gold gains Rs 54 on weaker rupee, global cues Image Source :

नई दिल्‍ली। रुपए में नरमी तथा अनुकूल वैश्विक संकेतों से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 54 रुपए बढ़कर 40,807 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी। सोमवार को सोना 40,753 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 56 रुपए गिरकर 47,804 रुपए प्रति किलो रह गई, जो इससे पूर्व कारोबारी सत्र में 47,860 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि रुपया कमजोर होने तथा वैश्विक बाजार में सोने के दाम में आरंभिक तेजी के समर्थन से दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 54 रुपए की मजबूती आई है।

मंगलवार को सुबह के कारोबार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे कमजोर हो गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स में सोने का भाव 1,559 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 18 डॉलर प्रति औंस रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा