1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल डीजल की कीमतों ने दी Good News, लेकिन महंगा हुआ कच्चा तेल, जानिए आपके शहर में कीमतें

पेट्रोल डीजल की कीमतों ने दी Good News, लेकिन महंगा हुआ कच्चा तेल, जानिए आपके शहर में कीमतें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2021 08:55 am IST,  Updated : Apr 02, 2021 08:55 am IST

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज फिर अच्छी खबर आई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

पेट्रोल डीजल की...- India TV Hindi
पेट्रोल डीजल की कीमतों ने दी Good News, लेकिन महंगा हुआ कच्चा तेल, जानिए आपके शहर में कीमतें

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज फिर अच्छी खबर आई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस सप्ताह में केवल मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 22 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल के दाम 23 पैसे प्रति लीटर तक कम किया था। इसके बाद से तेल की कीमतों को लेकर शांति है। वहीं अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 2 डॉलर प्रति बैरल की तेजी देखने को मिली है। बता दें कि तेल उत्पादक देशों ने अंतत: अब उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। ओपेक एवं उसके सहायक देशों ने गुरुवार को कहा कि मई से जुलाई के बीच वो प्रति दिन 20 लाख बैरल प्रति दिन तक उत्पादन क्षमता बढ़ाएंगे। उत्पादन बढ़ाने से कच्चे तेल के भाव में कुछ नरमी देखने को मिलेगी।

पढें-  दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की प्राइज लिस्ट, ​जानिए कितने में मिलेगी कार और बाइक

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.56 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 96.98 रुपये व डीजल की कीमत 87.96 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल का दाम 90.77 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 83.75 रुपये जबकि चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपये और डीजल की कीमत 85.88 रुपये प्रति लीटर है। 

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

उत्पादन बढ़ाएंगे OPEC+ देश

ओपेक देशों ने पिछले साल ही तेल उत्पादन में भारी कटौती की थी। अब ये देश उत्पादन बढ़ाने से पहले पूरा एहतियात बरत रहे हैं। पिछले साल वैश्विक स्तर पर लॉकडाउन लगने और हर तरह के कारोबार बंद होने के बाद ईंधन की मांग में भारी कमी आई थी। तेल उत्पादक देशों को इससे बड़ा नुकसान हुआ था। अब ओपेक देशों ने कहा कि मई और जून में 3.5 लाख बैरल प्रति दिन तक उत्पादन बढ़ाएंगे। इसके बाद जुलाई 4 लाख बैरल प्रति दिन तक उत्पादन बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा सऊदी अरब भी अपने स्तर प्रतिदिन 10 लाख बैरल प्रति दिन तक उत्पादन बढ़ाएगा।

पढें-  SBI में सिर्फ आधार की मदद से घर बैठे खोलें अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

4.74 रुपये महंगा हुआ था पेट्रोल

मार्च महीने में कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लेकिन, बीते फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल के दाम में 4.74 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं इस महीने तीन किस्तों में पेट्रोल 61 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। डीजल की बात करें तो फरवरी में इसकी कीमत भी 4.52 रुपये बढ़ गई थी। नए साल में डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका था। हालांकि, इस महीने डीजल 60 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा