1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel price: पेट्रोल और डीजल दोनों हुए सस्ते, जानिए क्या हैं आज की नई कीमत

Petrol Diesel price: पेट्रोल और डीजल दोनों हुए सस्ते, जानिए क्या हैं आज की नई कीमत

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 04, 2019 07:57 am IST,  Updated : Nov 04, 2019 07:57 am IST

आज पेट्रोल और डीजल के दोनों सस्ते हुए हैं। पेट्रोल के दाम में लगातार चौथे दिन सोमवार (4 नवंबर) को कमी की गई है जबकि दो दिन की स्थिरता के बाद आज डीजल के दाम में भी कटौती की गई है।

petrol diesel price- India TV Hindi
petrol diesel price  
नई दिल्ली। आज पेट्रोल और डीजल के दोनों सस्ते हुए हैं। पेट्रोल के दाम में लगातार चौथे दिन सोमवार (4 नवंबर) को कमी की गई है जबकि दो दिन की स्थिरता के बाद आज डीजल के दाम में भी कटौती की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमत फिर दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में 9 पैसे प्रति लीटर जबकि कोलकाता में 8 पैसे प्रति लीटर कम किए हैं। राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में 5 पैसे, कोलकाता, मुंबई में 3 पैसे जबकि चेन्नई में 2 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। 
 
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.65 रुपए, 75.37 रुपए, 78.33 रुपए और 75.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम घटकर क्रमश: 65.75 रुपए, 68.16 रुपए, 68.96 रुपए और 69.50 रुपए प्रति लीटर बने हुए हैं। ​दिल्ली से सटे नोएडा में आज पेट्रोल 74.44 रुपए प्रति लीटर पर और डी़जल 66.06 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में आज पेट्रोल 72.65 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 65.10 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा