1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price Today 25 january 2020: पेट्रोल-डीजल के दाम में इस महीने की सबसे बड़ी कटौती

Petrol Diesel Price Today 25 january 2020: पेट्रोल-डीजल के दाम में इस महीने की सबसे बड़ी कटौती

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jan 25, 2020 11:34 am IST,  Updated : Jan 25, 2020 12:22 pm IST

पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को सबसे बड़ी गिरावट आई। देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल का दाम 27-28 पैसे प्रति लीटर कम हो गया जबकि डीजल के दाम में 30 से 32 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई।

petrol diesel price, petrol diesel rate, petrol rate, diesel rate, Today petrol diesel price- India TV Hindi
Petrol Diesel price on 25 January 2020 

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को सबसे बड़ी गिरावट आई। देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल का दाम 27-28 पैसे प्रति लीटर कम हो गया जबकि डीजल के दाम में 30 से 32 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर लगातार तीसरे दिन कटौती की गई है।

तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 27 पैसे, जबकि चेन्नई में 28 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं, डीजल की कीमत दिल्ली और कोलकाता में 30 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 32 पैसे प्रति लीटर कम हो गई है।

इस महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम में यह सबसे बड़ी एक दिनी कटौती है। देश की राजधानी दिल्ली में 11 जनवरी के बाद यानी दो सप्ताह में पेट्रोल 1.85 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 1.86 रुपए प्रति लीटर की राहत मिली है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 74.16 रुपए, 76.77 रुपए, 79.76 रुपए और 77.03 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इसी प्रकार, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 67.31 रुपए, 69.67 रुपए, 70.56 रुपए और 71.11 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा