1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price Today 8 February 2020: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार तीसरे दिन बड़ी कटौती, जानिए नए रेट

Petrol Diesel Price Today 8 February 2020: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार तीसरे दिन बड़ी कटौती, जानिए नए रेट

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 08, 2020 07:56 am IST,  Updated : Feb 08, 2020 10:13 am IST

तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार तीसरे दिन बड़ी कटौती की है।

Petrol Diesel Price, Petrol Diesel Rate, Petrol Diesel Price, Diesel Price Today Petrol Diesel Price- India TV Hindi
Petrol Diesel Price on 8 February 2020

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार तीसरे दिन बड़ी कटौती की है। पेट्रोल के दाम में 23 से 24 पैसे जबकि डीजल के दाम में 24 से 26 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 23 पैसे जबकि चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है। वहीं डीजल दिल्ली, कोलकाता में 25 पैसे, मुंबई और चेन्नई में 27 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। 

पेट्रोल और डीजल के दाम में यह इस महीने की सबसे बड़ी कटौती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई भारी गिरावट के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार घट रहे हैं। इस महीने में अब तक देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 82 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं, डीजल 85 पैसे लीटर सस्ता हुआ है। गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने से महंगाई पर सीधा असर पड़ता है। बताया जा रहा है कि आगे भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी आती रहेगी।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.45 रुपए, 75.13 रुपए, 78.11 रुपए और 75.27 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 65.43 रुपए, 67.79 रुपए, 68.57 रुपए और 69.10 रुपए प्रति लीटर है।

दिल्ली के आसपास का ये है आज का भाव

वहीं दिल्ली के आसपास की बात करें तो नोएडा में पेट्रोल 74.27 रुपए और डीजल 65.69 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल 74.15 रुपए और डीजल 65.55 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में पेट्रोल 72.48 रुपए और डीजल 64.79 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। फरीदाबाद में पेट्रोल 72.66 रुपए और डीजल 64.97 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का दाम 55 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। कच्चे तेल के दाम में 20 जनवरी के बाद भारी गिरावट आई है जो चीन में फैले कोरोना वायरस की वजह से देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड का दाम 20 जनवरी के बाद तकरीबन 11 डॉलर प्रति बैरल टूटा है।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा