1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लगातार तीसरे दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए महानगरों में कितनी चुकानी होगी अब कीमत

लगातार तीसरे दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए महानगरों में कितनी चुकानी होगी अब कीमत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 20, 2018 11:30 am IST,  Updated : Oct 20, 2018 11:30 am IST

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। दिल्‍ली में 22 को बंद रहेंगे 400 पेट्रोल पंप।

fuel price- India TV Hindi
fuel price Image Source : FUEL PRICE

नई दिल्‍ली। लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। शनिवार को दिल्‍ली में पेट्रोल 39 पैसे प्रति लीटर और डीजल 12 पैसे प्रति लीटर सस्‍ता हुआ है। इस नई कटौती के बाद दिल्‍ली में पेट्रोल का नया भाव 81.99 रुपए प्रति लीटर और डीजल का 75.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

इसी प्रकार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 87.46 रुपए प्रति लीटर और डीजल की 79.00 रुपए प्रि‍त लीटर हो गई है। मुंबई में पेट्रोल 38 पैसे और डीजल 13 पैसे प्रति लीटर सस्‍ता हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल 24 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। डीजल का दाम भी 10 पैसे प्रति लीटर घटा था।

दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 82.38 रुपए लीटर और डीजल 75.48 रुपए लीटर बिका था। कोलकाता में पेट्रोल 84.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.33 रुपए प्रति लीटर बिका था। मुंबई में पेट्रोल 87.84 रुपए और डीजल 79.13 रुपए प्रति लीटर था। चेन्नई में पेट्रोल 85.63 रुपए और डीजल 79.82 रुपए प्रति लीटर था।

दिल्‍ली में 22 को बंद रहेंगे 400 पेट्रोल पंप

दिल्‍ली सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट न घटाने के विरोध में दिल्‍ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने 22 अक्‍टूबर को दिल्‍ली में सारे पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया है। दिल्‍ली में 400 पेट्रोल पंप हैं। राज्‍य सरकार द्वारा वैट न घटाने से दिल्‍ली में इस समय पेट्रोल और डीजल पड़ोसी राज्‍यों उत्‍तर प्रदेश और हरियाणा से महंगा बिक रहा है, जिस वजह से दिल्‍ली के पेट्रोल पंप डीलर्स को नुकसान हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा