1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल की कीमतों में 1.46 रुपए की कौटती, 1.53 रुपए सस्ता हुआ डीजल

पेट्रोल की कीमतों में 1.46 रुपए की कौटती, 1.53 रुपए सस्ता हुआ डीजल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Nov 15, 2016 08:36 pm IST,  Updated : Nov 15, 2016 09:35 pm IST

ल कंपनियों ने लोगों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोल की कीमतों में 1.46 रुपए की कटौती की है वहीं डीजल के दाम 1.53 रुपए कम हुआ है।

राहत की बात! पेट्रोल की कीमतों में 1.46 रुपए की कौटती, 1.53 रुपए सस्ता हुआ डीजल- India TV Hindi
राहत की बात! पेट्रोल की कीमतों में 1.46 रुपए की कौटती, 1.53 रुपए सस्ता हुआ डीजल

नई दिल्ली। नोटबंदी की दिक्‍कत से परेशान देश की जनता को सार्वजनिक तेल कंपनियों ने बड़ी राहत दी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 1.46 रुपए की कटौती की है। वहीं डीजल के दाम 1.53 रुपए कम किए हैं। कीमत में कटौती के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 65.93 रुपए रह जाएगी। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत 54.71 रुपए रह जाएगी। घटी हुई कीमतें आज आधी रात से लागू होंगी। वैट समेत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.69 रुपए तथा डीजल 1.70 रुपए सस्ता हो गया है।

यह भी पढ़ें: सरकार ने बीपी को भारत में 3500 पेट्रोल पंप खोलने का दिया लाइसेंस, फ्यूल बेचने वाली बनी 10वीं कंपनी
No
3 महीने में 6 बार पेट्रोल हुआ महंगा

16 अगस्त से 6 नवंबर तक पेट्रेल की कीमतों में 6 बार बढ़ोतरी हो चुकी है। इस दौरान 7.53 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगस्त में पेट्रोल की कीमत 60.09 रुपए थी जो कि 6 नवंबर को 67.62 रुपए हो गई। अगस्त के बाद पहली बार पेट्रोल की कीमतों में कमी आई है।

No

महंगाई में आएगी कमी

डीजल की कीमतों में कटौती से महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल ट्रांस्पोर्टेशन डीजल पर टिका है। दुध से लेकर सब्जी तक सभी की कीमतों पर इसका असर देखने को मिलेगा।

तस्वीरों में देखिए इंडियन ऑयल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

IOC

3 (78)IndiaTV Paisa

2 (79)IndiaTV Paisa

1 (86)IndiaTV Paisa

4 (77)IndiaTV Paisa

5 (73)IndiaTV Paisa

ऑयल मार्केंटिग कंपनियां हर 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोल की कीमत के आधार पर घरेलू बाजार में कटौती या बढ़ोतरी का फैसला होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा