1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज भी घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितना सस्ता हुआ ईंधन, ये है आज की नई कीमत

आज भी घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितना सस्ता हुआ ईंधन, ये है आज की नई कीमत

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Jun 07, 2019 08:05 am IST,  Updated : Jun 07, 2019 09:47 am IST

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 13 पैसे सस्ता, डीजल 32 पैसे सस्ता हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज शुक्रावार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.94 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 64.90 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है।

petrol diesel rate today- India TV Hindi
petrol diesel rate today Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 13 पैसे, डीजल 32 पैसे सस्ता हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज शुक्रावार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.94 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 64.90 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। लगातार 8वें दिन तेल विपणन कंपनियों ने तेल के दाम कम किए हैं। 

मुंबई में पेट्रोल 76.63 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 68.06 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 73.70 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 68.66 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 73.19 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 66.82 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल और डीजल सस्ते होने से देश में महंगाई काबू में रह सकती है, क्योंकि परिवहन लागत कम होने से अनाज समेत दैनिक जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में कमी आती है।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं भाव

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (HPCL, BPCL, IOC) भाव की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल रेट (Petrol Rate) और डीजल रेट (Diesel Rate) तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 15 जून, 2017 से भारत में पेट्रोल की कीमतों में दैनिक सुधार किया गया था। उसके बाद से हर दिन सुबह 6 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल के दाम संशोधित करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा