1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: इंडस्ट्रियल डिमांड से चांदी में आई तेजी, भाव 100 रुपए बढ़कर हुआ 37,850 रुपए/किग्रा

Gold Rate Today: इंडस्ट्रियल डिमांड से चांदी में आई तेजी, भाव 100 रुपए बढ़कर हुआ 37,850 रुपए/किग्रा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 05, 2019 05:33 pm IST,  Updated : Jun 05, 2019 05:33 pm IST

न्यूयॉर्क में सोना चढ़ कर 1,333.70 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया, चांदी भी सुधर कर 14.92 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Silver up on fresh offtake, gold steady- India TV Hindi
Silver up on fresh offtake, gold steady Image Source : SILVER UP ON FRESH OFFTAK

नई दिल्‍ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी 100 रुपए बढ़कर 37,850 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि सोने की कीमत में स्थिरता बनी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संगठन के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव बढ़ने से चांदी में तेजी आई।

 न्यूयॉर्क में सोना चढ़ कर 1,333.70 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया, चांदी भी सुधर कर 14.92 डॉलर प्रति औंस हो गई।  दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले सोने के भाव क्रमश: 33,370 और 33,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रुख के साथ बंद हुआ। गिन्नी (8ग्राम) 26,700 रुपए के पिछले स्तर पर बनी रही। 

बुधवार को चांदी हाजिर भाव 100 रुपए बढ़कर 37,850 प्रति किलोग्राम हो गया, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 227 रुपए की तेजी के साथ 36,853 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। दूसरी ओर चांदी सिक्का का भाव लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा