1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: ज्‍वैलर्स की खरीदारी से सोना हुआ तेज, चांदी में भी आया उछाल

Gold Rate Today: ज्‍वैलर्स की खरीदारी से सोना हुआ तेज, चांदी में भी आया उछाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 06, 2019 05:23 pm IST,  Updated : Jun 06, 2019 05:23 pm IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में मजबूती के रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ताजा मांग के कारण सोने की कीमत में तेजी आई।

Gold rises on jewellers' buying, positive overseas trend- India TV Hindi
Gold rises on jewellers' buying, positive overseas trend Image Source : GOLD RISES

नई दिल्ली। विदेशों में मजबूती और आभूषण विक्रेताओं की मांग में तेजी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 120 रुपए बढ़कर 33,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 

अखिल भारतीय सर्राफा संगठन के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत 50 रुपए की तेजी के साथ 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में मजबूती के रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ताजा मांग के कारण सोने की कीमत में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,336.50 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। चांदी भी सुधर कर 15.02 डॉलर प्रति औंस हो गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाला सोना 120-120 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 33,490 और 33,320 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गिन्नी (8ग्राम) 26,700 रुपए के पिछले स्तर पर बनी रही। 

चांदी हाजिर भाव 50 रुपए बढ़कर 37,900 प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 97 रुपए की तेजी के साथ 36,950 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। दूसरी ओर चांदी सिक्का का भाव लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा