1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Lockdown में डीजल हुआ 7.10 रुपए लीटर महंगा, पेट्रोल की कीमत 1.67 रुपए प्रति लीटर बढ़ी

Lockdown में डीजल हुआ 7.10 रुपए लीटर महंगा, पेट्रोल की कीमत 1.67 रुपए प्रति लीटर बढ़ी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 05, 2020 10:06 am IST,  Updated : May 05, 2020 11:16 am IST

दिल्ली सरकार ने मंगलवार से राज्य में पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 1.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 7.10 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है।

Petrol price hiked by Rs 1.67 per litre, diesel by Rs 7.10 a litre in Delhi - India TV Hindi
Petrol price hiked by Rs 1.67 per litre, diesel by Rs 7.10 a litre in Delhi 

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के कारण अर्थव्‍यवस्‍था में सुस्‍ती की वजह से सरकार को राजस्‍व में भारी नुकसान हो रहा है। दिल्‍ली सरकार ने राजस्‍व हासिल करने के लिए शराब पर 70 प्रतिशत कोरोना शुल्‍क लगाने के बाद राज्‍य में पेट्रोलियम ईंधन पर वैट बढ़ाने की घोषणा की है।

दिल्‍ली सरकार ने मंगलवार से राज्‍य में पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। इस वृद्धि के बाद दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत में 1.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 7.10 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है। तेल कंपनियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 71.26 रुपए का होगा। पहले यह कीमत 69.59 रुपए प्रति लीटर थी। इसी तरह डीजल की नई कीमत 69.39 रुपए प्रति लीटर होगी, जो पहले 62.29 रुपए प्रति लीटर थी।

दिल्‍ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट की दर को मौजूदा 27 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया है। इसकी वजह से पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 1.67 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

इसी प्रकार केजरीवाल सरकार ने डीजल पर वैट की दर को मौजूदा 16.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया है। इसकी वजह से डीजल की कीमत में 7.10 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। अब राज्‍य में पेट्रोल-डीजल पर एक समान वैट 30 प्रतिशत की दर से लगेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा