1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Lockdown में आई खुशखबरी, बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर हुआ 162.50 रुपए सस्‍ता

Lockdown में आई खुशखबरी, बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर हुआ 162.50 रुपए सस्‍ता

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 01, 2020 01:41 pm IST,  Updated : May 01, 2020 03:06 pm IST

ताजा कटौती के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले बिना-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 581.50 रुपए हो गई है। अप्रैल में इसकी कीमत 744 रुपए थी।

LPG cylinder becomes cheaper - India TV Hindi
LPG cylinder becomes cheaper 

नई दिल्‍ली। लॉकडाउन में जनता के लिए अच्‍छी खबर आई है। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को बि‍ना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 162.50 रुपए प्रति सिलेंडर की कटौती की है। नई दरें 1 मई, 2020 से लागू हो गई हैं। ताजा कटौती के बाद दिल्‍ली में 14.2 किलोग्राम वाले बिना-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 581.50 रुपए हो गई है। अप्रैल में इसकी कीमत 744 रुपए थी।  

मुंबई में एलपीजी सिलेंडर का नया दाम 579 रुपए हो गई है, जो पहले 714.50 रुपए थी। इसी प्रकार कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का नया दाम 190 रुपए घटकर 584.50 रुपए हो गई है। चेन्‍नई में एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 569.50 रुपए होगी। यह लगातार तीसरा महीना है जब एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है।

LPG cylinder latest rate in UP
LPG cylinder becomes cheaper 

गैर-सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर शुक्रवार से 162.50 रुपए सस्ता हो गया। बीते दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमत गिरने के चलते यह लगातार तीसरे महीने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कमी की गई है। रसोई गैस ग्राहकों को सरकार सालभर में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है, जो ग्राहक इससे अधिक सिलेंडर खरीदते हैं या जिन्होंने अपनी सब्सिडी छोड़ दी है उन्हें बाजार मूल्य पर बिना सब्सिडी के सिलेंडर खरीदना होता है।

कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए कई देशों में लॉकडाउन किया गया है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की मांग घटी है जिसके चलते उसकी कीमतें रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। पिछले महीने ब्रेंट कच्चा तेल 15.98 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड निचले स्तर तक चला गया था। यह दो दशक में कच्चे तेल की सबसे कम कीमत रही। शुक्रवार को ब्रेंट कच्चा तेल 26.43 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

सरकारी ईंधन कंपनियों की सूचना के अनुसार बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत घटने के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 581.50 रुपए रह जाएगी। गुरुवार को यह 744 रुपए थी। गैर-सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में यह जनवरी 2019 के बाद सबसे बड़ी कटौती है। तब सिलेंडर की कीमत 150.50 रुपए कम हुई थी। इससे पहले गैर-सब्सिडी सिलेंडर के दाम अप्रैल में 61.50 रुपए और मार्च में 53 रुपए कम हुए, जबकि फरवरी में दाम 144.5 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। लेकिन मार्च से अब तक गैर-सब्सिडी सिलेंडर की कीमत में कुल 277 रुपए की कमी आ चुकी है। यह फरवरी में की गई वृद्धि से अधिक है।

मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत 714.50 रुपए से घटकर 579 रुपए रह गई। सूचना के अनुसार वाणिज्यिक उपयोग वाले 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 1,285 रुपए से घटकर 1,029.50 रुपए रह गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा