1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नहीं थम रही पेट्रोल में तेजी, लगातार पांचवें दिन कीमत में हुई वृद्धि

नहीं थम रही पेट्रोल में तेजी, लगातार पांचवें दिन कीमत में हुई वृद्धि

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 24, 2020 11:21 am IST,  Updated : Aug 24, 2020 11:21 am IST

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत सोमवार को बढ़कर क्रमश: 81.62 रुपए, 83.13 रुपए, 88.28 रुपए और 84.64 रुपए प्रति लीटर हो गया।

Petrol Prices Hiked Again On monday, Diesel Remains Untouched- India TV Hindi
Petrol Prices Hiked Again On monday, Diesel Remains Untouched Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली।  पेट्रोल के दाम में सोमवार को लगातार पांचवें दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम फिर 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। उधर, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तकरीबन स्थिरता बनी हुई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत सोमवार को बढ़कर क्रमश: 81.62 रुपए,  83.13 रुपए,  88.28 रुपए और 84.64 रुपए प्रति लीटर हो गया। हालांकि, चारों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 73.56 रुपए,  77.06 रुपए,  80.11 रुपए और 78.86 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है।

तेल विपणन कंपनियों ने लगातार नौ दिनों में सिर्फ एक दिन को छोड़ बाकी आठ दिन पेट्रोल के दाम में वृद्धि की है और इन आठ दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.19 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।

अंतरराष्‍ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध में सोमवार पिछले सत्र से 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 44.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में बीते सत्र से 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा