1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कमजोर विदेशी संकेतों से सोना 94 रुपए हुआ सस्‍ता, चांदी की कीमत 782 रुपए बढ़ी

कमजोर विदेशी संकेतों से सोना 94 रुपए हुआ सस्‍ता, चांदी की कीमत 782 रुपए बढ़ी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 21, 2020 05:19 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 05:19 pm IST

अंतरराष्ट्रटीय बाजार में सोने का भाव 782 रुपए गिरावट के रुख के साथ 1,938 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी का भाव 27.19 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।

Gold falls Rs 94 on global cues, silver up by Rs 782- India TV Hindi
Gold falls Rs 94 on global cues, silver up by Rs 782 Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में बिकवाली दबाव के अनुरूप शुक्रवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में भी सोना 94 रुपए की गिरावट के साथ 52,990 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,084 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 782 रुपए की तेजी के साथ 69,262 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68,480 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रटीय बाजार में सोने का भाव 782 रुपए गिरावट के रुख के साथ 1,938 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी का भाव 27.19 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर इंडेक्स के दिन के निम्न स्तर से उबरने के बाद सोने में शुक्रवार को आरंभिक लाभ लुप्त हो गया।

अमेरिकर-चीन के बीच व्यापार वार्ता के पुन: शुरु होने की उम्मीद के बाद अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक का ब्योरा जारी होने की खबर से सोने की कीमतों पर दबाव कायम हो गया।

सोना वायदा कीमतों में भी गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को सोना 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,917 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 234 रुपए यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,917 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 15,477 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

हालांकि, सोना के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 237 रुपए यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,153 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 2,920 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.46 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 1,937.60 डॉलर प्रति औंस रह गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा