Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस कीमतों में कटौती के संकेत, पेट्रोलियम मंत्री ने दिया बड़ा बयान

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस कीमतों में कटौती के संकेत, पेट्रोलियम मंत्री ने दिया बड़ा बयान

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Apr 04, 2021 03:45 pm IST, Updated : Apr 04, 2021 06:52 pm IST

बीते 10 दिनों से ब्रेंट क्रूड की कीमतें 65 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे चल रही हैं। हालांकि बीते महीने कीमतें 71 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं। आने वाले समय में उत्पादन बढ़ने से कीमतों में और गिरावट दर्ज हो सकती है।

पेट्रोल डीजल कीमतों...- India TV Paisa
Photo:PTI

पेट्रोल डीजल कीमतों में कमी की उम्मीद

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आगे राहत की उम्मीदें बन गई हैं। सरकार ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में कीमतों में और कटौती की जा सकती है। फिलहाल कुछ समय से कीमतों में कोई बढ़त देखने को नहीं मिली है लेकिन इस दौरान कुछ कटौती की गई है। पेट्रोलियम मंत्री के मुताबिक कच्चे तेल में गिरावट के साथ आगे कीमतों में और कटौती दर्ज हो सकती है।

क्या है पेट्रोलियम मंत्री का बयान

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों में अब कटौती की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले समय में इसमें और कटौती होगी। उन्होने कहा कि वे पहले ही कह चुके हैं कि जैसे ही विदेशी बाजारों में कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी, हम इसका फायदा आम लोगों तक पहुंचा देंगे।

क्यों हो सकती है कीमतों में कटौती

विदेशी बाजारों में क्रूड की कीमतें गिरने के आसार बन गए हैं। तेल उत्पादक देश कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के तैयार हो गए हैं। ओपेक देशों ने कहा कि वे मई और जून में 3.5 लाख बैरल प्रति दिन तक उत्पादन बढ़ाएंगे। इसके बाद जुलाई में 4 लाख बैरल प्रति दिन तक उत्पादन बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा सऊदी अरब भी अपने स्तर प्रतिदिन 10 लाख बैरल प्रति दिन तक उत्पादन बढ़ाएगा। इससे कीमतों में कमी आने की उम्मीद बन गई हैं। ओपेक देशों ने पिछले साल ही तेल उत्पादन में भारी कटौती की थी। पिछले साल वैश्विक स्तर पर लॉकडाउन लगने और हर तरह के कारोबार बंद होने के बाद ईंधन की मांग में भारी कमी आई थी।

कहां पहुंची है कच्चे तेल की कीमत

बीते 10 दिनों से ब्रेंट क्रूड की कीमतें 65 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे चल रही हैं। हालांकि बीते महीने कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं। आने वाले समय में उत्पादन बढ़ने से कीमतों में नरमी की उम्मीद की जा सकती है। जिससे घरेलू ग्राहकों को राहत मिल सकती है। दिल्ली में  फिलहाल पेट्रोल का दाम 90.56 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 96.98 रुपये व डीजल की कीमत 87.96 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल का दाम 90.77 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 83.75 रुपये जबकि चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपये और डीजल की कीमत 85.88 रुपये प्रति लीटर है। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement